ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 08 January 2025

Weather Today: नई दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम का हाल

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Today: पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। पंजाब (Punjab) समेत हरियाणा (Haryana) और नई दिल्ली (Delhi) में धुंध (Fog) की घनी चादर फैली हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। कहीं कहीं घना कोहरा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शाम और रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। कहीं-कहीं पर कोल्ड डे वाले हालात बने रह सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और आठ डिग्री रह सकता है।

बफीर्ली हवाओं के चलते दिल्ली में ठिठुरन

बफीर्ली हवाओं के चलते दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर मंगलवार को भी बरकरार रहा। हालांकि बहुत घना कोहरा नहीं था और दृश्यता के स्तर में भी पूर्ववर्ती दिनों की तुलना में थोड़ा सुधार दिखाई दिया।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 97 से 76 प्रतिशत रहा। आईजीआई एयरपोर्ट व सफदरजंग दोनों ही जगह दृश्यता का स्तर बेहतर रहा।

Weather Today
Weather Today

वायु गुणवत्ता में सुधार

सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 150 मीटर जबकि सफदरजंग पर 500 मीटर तक दर्ज किया गया। बाद में दिन चढ़ने के साथ साथ इसमें सुधार होता गया।

तेज हवा के असर से मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 296 यानी ''खराब'' श्रेणी में रहा। एक दिन पहले सोमवार को यह 335 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 39 अंकों की गिरावट आई है।

बताया जाता है कि अभी अगले दो दिन तक एक्यूआई इसी श्रेणी में रहेगा। इसके बाद फिर से ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच जाएगा। एनसीआर के शहरों की वायु गुणवत्ता में भी इस समय कुछ कमी दर्ज की गई है।