ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 February 2025

Weather Today: पंजाब के कई जिलों में छाया घना कोहरा, बारिश की संभावना

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab Weather) में बारिश की संभावना है। स्थिति यह है कि सुबह से ही पंजाब के (Punjab) कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी भी 50 मीटर के करीब दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई।

Weather Today
Weather Today

कुछ जिलों में बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब (Punjab) में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद सुबह से ही पंजाब के अधिकतर जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसके बाद राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ का असर

आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं।