ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 January 2025

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी, तापामान 0 डिग्री से नीचे, माता वैष्णों देवी जी की यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर

डेली संवाद, श्रीनगर/जम्मू। Weather Today: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में लगातार बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी (Snowfall) के बाद कश्मीर (Kashmir) में मौसम शुष्क शुष्क बना हुआ है। तापमान में अधिक गिरावट आने से भीषण ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) के तमाम स्थानों पर तापमान न केवल जमाव बिंदु शून्य से नीचे बना रहा बल्कि इसमें और अधिक गिरावट भी आई। पर्यटनस्थल पहलगाम (Pahalgam Weather) ठंड से जम गया है। न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री पहुंच गया है। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

Weather Update
Weather Update

न्यूनतम तापमान बढ़कर -4.4 डिग्री

श्रीनगर (Srinagar) में भी न्यूनतम तापमान बढ़कर -4.4 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। दो दिन से खिल रही धूप के बाद जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री ऊपर आ गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। श्रीनगर में दिन में धूप भी छाई रही।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान गुलमर्ग (Gulmarg Weather) से भी पार कर गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9.6, श्रीनगर में -4.4, काजीगुंड में -6.2, कुपवाड़ा में -4.5 तथा कोकरनाग में न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री रिकार्ड किया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 11.6, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, बटोत का अधिकतम तापमान 15.2, न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 19.8, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया।

Weather Jammu Kashmir
Weather Jammu Kashmir

जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री

भद्रवाह का अधिकतम तापमान 16.4, न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान -0.8 और न्यूनतम -13.3 डिग्री दर्ज किया। जम्मू में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू में अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा।

10 जनवरी देर शाम से बादल छाने लगेंगे। 11 जनवरी को जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। लोहड़ी और मकर संक्राति को मौसम शुष्क रहेगा। 15-16 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।