ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 23 January 2025

Weather Today: पंजाब के 3 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

डेली संवाद, जालंधर। Weather Today: पंजाब (Punjab) के पड़ोसी राज्यों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आज पंजाब (Punjab) के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तीन जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते पंजाब का न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

एसएएस नगर में बारिश के आसार

आज पंजाब के पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर में बारिश के आसार हैं। कल बुधवार के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई और यह तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

पंजाब में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आने वाले दिनों में पहाड़ों पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।

Weather Update
Weather Update

जिसके बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा और यहां तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

पंजाब में सामान्य से कम बारिश

इस साल की शुरुआत भी पंजाब में कम बारिश के साथ हो रही है। जिससे पर्यावरणविदों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पंजाब में 1 से 22 जनवरी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। आम तौर पर जनवरी के पहले 22 दिनों में यहां 11.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक सिर्फ 8.3 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है।