ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 18 January 2025

Weather Update: पंजाब में आज फिर से 11 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जाने वाजह

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Today: पंजाब में आज (शनिवार) को कोहरे (Fog) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। 48 घंटे के शुष्क मौसम के बाद कल दोपहर को धूप खिली।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने से लोगों को शीतलहर से मामूली राहत मिली है। लेकिन अभी भी राज्य का तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

Fog in Punjab
Fog in Punjab

धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, उसके बाद पंजाब (Punjab) के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

पंजाब के 10 जिलों में धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य सभी जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Today
Weather Today

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

पंजाब के 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मानसा व बरनाला में कोल्ड वेव का ओरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, रूपनगर, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बरस सकते हैं बादल

पंजाब में एक बार फिर बादल बरसने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 19 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। लेकिन 21 जनवरी व 22 जनवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

अभी तक पंजाब में 1 जनवरी के बाद सामान्य बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी के बाद से अभी तक औसतन 9.2 एमएम बारिश हो जाती है। अभी तक पंजाब में 8.3 डिग्री बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 9 फीसदी कम है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब के शहरों का मौसम

  • अमृतसर- घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • जालंधर- घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • लुधियाना- घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • पटियाला- घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • मोहाली- घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।