ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 27 April 2025

Weather Update: पंजाब के कई जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें चेतावनी

Punjab
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पंजाब (Punjab) में भी गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ (Chandigarh) के अनुसार, राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में 6 जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 40 के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा (एयरपोर्ट) में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। [caption id="attachment_6898" align="aligncenter" width="800"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

पंजाब के शहरों का तापमान

  • पटियाला में 42.8°C
  • लुधियाना में 41.3°C
  • पठानकोट में 40.5°C
  • अमृतसर में 40.2°C
  • फरीदकोट में 41.2°C

पंजाब में चलेगी लू

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी रहेगी। 27 और 28 अप्रैल को फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर, मानसा समेत कई जिलों के लिए 'सावधान रहने' (Be Updated) की चेतावनी जारी की गई है। [caption id="attachment_6051" align="aligncenter" width="800"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] वहीं, 29 अप्रैल को हालात कुछ हद तक सामान्य हो सकते हैं, लेकिन दक्षिणी जिलों में अभी भी गर्मी का असर बना रहेगा। इसके अलावा, कुछ उत्तरी जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है, जहां 'कोई चेतावनी नहीं' (No Warning) का स्तर दिखाया गया है। [caption id="attachment_2850" align="aligncenter" width="800"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

30 अप्रैल से बारिश के आसार

पंजाब के कुछ जिलों, खासकर हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी जिलों में 30 अप्रैल से बारिश के असार बन रहे हैं। इससे बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा राज्य में इन कुछ दिनों में तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश की भी संभावनाएं हैं।