Wednesday, 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Weather Update: पंजाब में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) समेत उत्तर भारत में एक बार फिर भीषण गर्मी (Heat) का दौर शुरू हो गया है। तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। पंजाब (Punjab) का बठिंडा (Bathinda) सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हालांकि, देश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।

अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 17 और 19 अप्रैल तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को हीट वेव के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि 20 और 21 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट नहीं है।
इसी तरह बारिश की बात करें तो 17 तारीख को कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद 18 से 20 तक बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

चार दिन तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अब आने वाले चार दिन तापमान में 0.2 डिग्री से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। हालांकि, मौजूदा समय में अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।
इनमें लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और अमृतसर शामिल हैं।

आज का मौसम
- अमृतसर - आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर- आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान 18 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है
- पटियाला- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है
- मोहाली- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है