Thursday, 22 May 2025
पंजाब
Weather Update: कही बारिश के तो कही लू चलने के आसार, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
डेली संवाद, अमृतसर।
Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन राज्य में लू (Loo) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार देर शाम भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
लेकिन 24 मई से हल्की बारिश (Rain) के आसार हैं, जिससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (
IMD
) के अनुसार गुरुवार को बठिंडा में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। विभाग ने बठिंडा में भीषण लू और फरीदकोट में लू दर्ज की है। वहीं, देर शाम रूपनगर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही देर शाम राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।
weather update[/caption]
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
22 मई
ओरेंज अलर्ट: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, बरनाला बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है और इसका असर दिन-रात दोनों समय देखा जाएगा। यलो अलर्ट: कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हीटवेव का अलर्ट जारी है।23 मई
ओरेंज अलर्ट: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है और इसका असर दिन-रात दोनों समय देखा जाएगा। यलो अलर्ट: कपूरथला, जालंधर, मोगा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।24 मई
हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, और मोहाली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।25 मई
पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। [caption id="attachment_30383" align="aligncenter" width="800"]
weather update[/caption]