Tuesday, 10 June 2025
देश
Weather Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से सभी बेहाल, आसमान से बरस रही है आग
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली (Delhi) वासियों का हाल बेहाल है। सोमवार को आरेंज अलर्ट के बीच ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 43 या 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
Punjab Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा ने भी घर- दफ्तर में बाहर निकलने पर मानो पाबंदी लगा दी हो। लालबत्ती पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति तो और भी दयनीय थी। धूप सुबह से ही तेज निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई।
न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 70 से 25 प्रतिशत रहा। 45.3 डिग्री के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।
कई इलाके में चली लू
दिल्ली (Delhi) के आयानगर तापमान सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया और वहां लू भी चली। सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया। अगले तीन भी कमाेबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी गर्मी की चुभन हाल फिलहाल कम नहीं होगी। [caption id="attachment_66306" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा ने भी घर- दफ्तर में बाहर निकलने पर मानो पाबंदी लगा दी हो। लालबत्ती पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति तो और भी दयनीय थी। धूप सुबह से ही तेज निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई।
उमस भरी गर्मी झेली
इन्हीं सब हालातों के बीच सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। इस पर भी हीट इंडेक्स 48.9 डिग्री दर्ज हुआ। यानी दिल्ली वालों ने दिन भर 49 डिग्री की उमस भरी गर्मी झेली।
न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 70 से 25 प्रतिशत रहा। 45.3 डिग्री के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।