Skip to content

Weather Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से सभी बेहाल, आसमान से बरस रही है आग

Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली (Delhi) वासियों का हाल बेहाल है। सोमवार को आरेंज अलर्ट के बीच ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 43 या 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

कई इलाके में चली लू

दिल्ली (Delhi) के आयानगर तापमान सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया और वहां लू भी चली। सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया। अगले तीन भी कमाेबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी गर्मी की चुभन हाल फिलहाल कम नहीं होगी। [caption id="attachment_66306" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा ने भी घर- दफ्तर में बाहर निकलने पर मानो पाबंदी लगा दी हो। लालबत्ती पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति तो और भी दयनीय थी। धूप सुबह से ही तेज निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई।

उमस भरी गर्मी झेली

इन्हीं सब हालातों के बीच सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। इस पर भी हीट इंडेक्स 48.9 डिग्री दर्ज हुआ। यानी दिल्ली वालों ने दिन भर 49 डिग्री की उमस भरी गर्मी झेली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 70 से 25 प्रतिशत रहा। 45.3 डिग्री के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

आसमान साफ रहेगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवा चलेगी। कहीं कहीं लू भी चलने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।