Tuesday, 22 April 2025
देश
Weather Update: पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली
(Delhi)
और राजस्थान (Rajasthan)में लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कल अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश राहत दे सकती है।
[caption id="attachment_6963" align="aligncenter" width="800"]
Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Weather Update[/caption]
दिल्ली NCR का तापमान
दिल्ली NCR में आज मौसम बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। [caption id="attachment_6051" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]
यूपी में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।पंजाब में लू की स्थिति
पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। [caption id="attachment_6898" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]