Thursday, 22 May 2025
देश
Weather Update: आंधी बारिश से देश में कई मौतें, कई राज्यों में भारी नुकसान, आज 31 राज्यों में अलर्ट जारी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Update: देश के कई राज्यों में कल शाम अचानक से मौसम खबर होने से तबाही मचाई गई। मौसम विभाग (
IMD
) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से भारी बारिश तक हो सकती है। हालांकि, इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का भी अलर्ट है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला। मेरठ, आगरा समेत 12 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से 22 की मौत हो गई। प्रदेश के 39 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है।
[caption id="attachment_72098" align="aligncenter" width="800"]
L- A storm accompanied by heavy rain hit Goa. R- A dust storm started in Noida Sector-10 of UP[/caption]
L- A storm accompanied by heavy rain hit Goa. R- A dust storm started in Noida Sector-10 of UP[/caption]
बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में बुधवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में पिता-पुत्र समेत 3 की जान गई और MCB जिले में एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, दिल्ली-NCR में बुधवार शाम करीब 8 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे तक गिर गए, जिस वजह से रास्ते जाम हो गए।