Sunday, 01 June 2025
देश
Weather Update: पहाड़ी इलाके में घूमने का है प्लान तो पहले पढ लें ये खबर, नार्थ-ईस्ट में भारी ताबाही, लैंड स्लाइड से कई मौत, 1500 टूरिस्ट फंसे, हिमाचल में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Update: देश के कई हिस्सों ने मानसून ने तबाही मचा दी है। पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून बड़ा ही खतरनाक निकला। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक तीन राज्यों में दो दिन में 26 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। असम में भूस्खलन और बाढ़ से 16 मौतें हुईं। अरुणाचल प्रदेश
(Arunachal Pradesh)
के ईस्ट कामेंग जिले में बाना-सेप्पा रोड पर नेशनल हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई।
[caption id="attachment_72097" align="aligncenter" width="800"]
Teen Murti Marg in Delhi[/caption]
Teen Murti Marg in Delhi[/caption]
दो परिवारों के 7 लोग मारे गए
इस हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र में अगले कुछ दिन भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।