Wednesday, 25 June 2025
देश
Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में कई मजदूर बाढ़ में बहे
डेली संवाद, शिमला/चंडीगढ़।
Weather Update Monsoon Rainfall Flood Alert: मानसून ने हिमाचल (Himachal) में आफत बरपा दी है। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला (Dharamshala) में भारी बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
जानकारी के मुताबिक अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। मनुणी नदी आम दिनों में सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे। इसलिए बाढ़ की चपेट में आ गए।
[caption id="attachment_75977" align="aligncenter" width="1200"]
Cloudburst causes devastation in Kullu Himachal[/caption]
Himachal Rain Alert Update[/caption]
Cloudburst causes devastation in Kullu Himachal[/caption]
कुल्लू में बाढ़ फटा
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है। [caption id="attachment_76027" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Rain Alert Update[/caption]