Skip to content

Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में कई मजदूर बाढ़ में बहे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला/चंडीगढ़। Weather Update Monsoon Rainfall Flood Alert: मानसून ने हिमाचल (Himachal) में आफत बरपा दी है। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला (Dharamshala) में भारी बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के मुताबिक अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। मनुणी नदी आम दिनों में सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे। इसलिए बाढ़ की चपेट में आ गए। [caption id="attachment_75977" align="aligncenter" width="1200"] Cloudburst causes devastation in Kullu Himachal Cloudburst causes devastation in Kullu Himachal[/caption]

कुल्लू में बाढ़ फटा

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है। [caption id="attachment_76027" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Rain Alert Update Himachal Rain Alert Update[/caption]

वायनाड में बाढ़ का अलर्ट

केरल के वायनाड के आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। चूरलमाला में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल मुडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला समेत दूसरे इलाकों में लैंडस्लाइड में 369 लोगों की मौत हुई थी।

जम्मू में नदियां उफान पर

जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।