Tuesday, 01 April 2025
देश
Weather Update: बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर,1 से 4 अप्रैल तक इन जिलों में होगी भारी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: इस समय उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं आज यानी 1 अप्रैल को देश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
गुजरात में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग (IMD) ने कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बताया गया कि 1 से 4 अप्रैल तक कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत देश के निचले हिस्सों में ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
आईएमडी ने 1 से 4 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में 45-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। पूर्वोत्तर असम में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।