Sunday, 18 May 2025
पंजाब
Weather Update: पंजाब में 3 दिन का अलर्ट जारी, कई जगहों पर आंधी-पानी और बिजली गिरेगी
डेली संवाद, जालंधर।
Weather Update: उत्तर भारत समेत देश में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़
(Chandigarh)
में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 12 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। आज मौसम शुष्क रहेगा, कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों 19 मई से 21 मई तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
यलो अलर्ट जारी किया गया
यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बनेगी। अगले तीन दिन 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
20 मई का मौसम का हाल
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।