ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 May 2025

Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी, कल से आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Punjab
डेली संवाद,चंडीगढ़। Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरु हो गई है। पंजाब (Punjab) में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य के करीब है, लेकिन कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सबसे अधिक गर्मी बठिंडा (Bathinda) में दर्ज की गई, जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन, कल से राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, इस महीने गर्मी का प्रकोप कम देखने को मिल रहा है। इसके पीछे कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। [caption id="attachment_65125" align="aligncenter" width="800"] Punjab Monsoon Punjab Monsoon[/caption]

मौसम बार-बार बदल रहा

कुछ दिनों के अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब (Punjab) का मौसम बार-बार बदल रहा है। मई के महीने में जहां गर्मी का प्रकोप तेज होता है, वहीं इस बार लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना में 41.6°C, फरीदकोट में 41.5°C और पटियाला में 41.4°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में भी तापमान 40.5°C रहा। गर्म हवाओं और शुष्क मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है

आज भी मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। जिसके चलते आज भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है।

कल फिर मौसम लेगा करवट

वहीं, 16 मई को मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों- बठिंडा, मुक्तसर, फरीदकोट, मानसा, संगरूर, मोगा, पटियाला, फाजिल्का आदि में आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे राज्य के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।