Thursday, 29 May 2025
पंजाब
Weather Update: पंजाब के 6 जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update: पंजाब में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने आज, गुरुवार और शुक्रवार को पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। जबकि राज्य में 3 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय से आगे है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब
(Punjab)
में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है।
Heavy Rainfall[/caption]
यलो अलर्ट जारी किया गया
जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी पंजाब के मौसम में आए बदलाव के पीछे है। फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर इस समय पाकिस्तान के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यही वजह है कि पंजाब के बाद भी राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। [caption id="attachment_30541" align="aligncenter" width="800"]
Heavy Rainfall[/caption]