ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 April 2025

Weather Update: पंजाब समेत देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: पंजाब-हरियाणा (Punjab- Haryana) समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और बिजली-आंधी देखने को मिला। पंजाब (Punjab) में बारिश और आंधी के बाद तेज हवाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली-आंधी से अयोध्या में 6, बाराबंकी में 5, अमेठी और बस्ती में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। आज यूपी के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 2 और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

लू और धूलभरी आंधी की चेतावनी

इधर, राजस्थान के 9 जिलों में आज लू और धूलभरी आंधी की चेतावनी है। बीते दिन बीकानेर और बाड़मेर में पारा 45.1 और 45 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, 24 घंटे बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

हिमाचल में आया तूफान

हिमाचल प्रदेश में आधी रात को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं से कई घरों की छतें उड़ गईं। कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। इससे आधे हिमाचल में ब्लैक आउट हो गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य में छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल-स्पीति में तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 19 अप्रैल काे 9 जिलों ऑरेंज अलर्ट और 20 अप्रैल काे यलो अलर्ट है। माैसम विभाग की भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यह सेब की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है।

सामान्य से 232% ज्यादा बारिश हुई

प्रदेश में 11.3 mm बारिश हुई है जाे 3.4 mm होनी चाहिए थी। यह सामान्य से 232 प्रतिशत ज्यादा है। इससे न्यूनतम तापमान भी दाे से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल खराब हो गई। सेब काे ओलों की मार से बचाने के लिए लगाए गए हेल नेट भी टूट गए।