Monday, 04 May 2026
देश
West Bengal Election Result: मतगणना के बीच ममता बनर्जी बोलीं- आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी
डेली संवाद, बंगाल।
West Bengal Election Result: बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।
भाजपा 198 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा है कि अंतिम नतीजे आने पर टीएमसी ही जीतेगी।