Skip to content

West Bengal Election Result: मतगणना के बीच ममता बनर्जी बोलीं- आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी

mamta-banreje
mamta-banreje
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बंगाल। West Bengal Election Result: बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी। भाजपा 198 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा है कि अंतिम नतीजे आने पर टीएमसी ही जीतेगी।

सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद

ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्र नहीं छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उनकी पार्टी जीत रही है, वहां काउंटिंग स्लो कर दी गई है। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प होने पर कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं टीएमसी के प्रवक्ता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, 'अभी 3-4 राउंड तक मतगणना हुई है, इस पर अभी कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अभी बहुत लंबा सफर बाकी है। यह अंतिम परिणाम नहीं है। हमारी पार्टी फैसला ले रही है। हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अवलोकन आधारित मांग तय करेगा।