Tuesday, 30 June 2026
देश
RBI News: क्या 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट 1 जुलाई से हो जाएंगे बंद? सरकार ने बताई सच
डेली संवाद, चंडीगढ़।
RBI News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से 10, 20, 50 और 100 रुपये के 2005 से पहले छपे नोट चलन से बाहर हो जाएंगे।
पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो इस्तेमाल कर इसे आरबीआई (RBI) का आधिकारिक फैसला बताया गया है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल पोस्ट की जांच के बाद इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।
RBI News[/caption]
साझा किया जा रहा पोस्टर भ्रामक
पीआईबी ने स्पष्ट किया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है और सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा पोस्टर भ्रामक है। [caption id="attachment_7038" align="aligncenter" width="1200"]
RBI News[/caption]