Skip to content

RBI News: क्या 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट 1 जुलाई से हो जाएंगे बंद? सरकार ने बताई सच

क्या 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट 1 जुलाई से हो जाएंगे बंद?
क्या 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट 1 जुलाई से हो जाएंगे बंद?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। RBI News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से 10, 20, 50 और 100 रुपये के 2005 से पहले छपे नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो इस्तेमाल कर इसे आरबीआई (RBI) का आधिकारिक फैसला बताया गया है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल पोस्ट की जांच के बाद इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।

साझा किया जा रहा पोस्टर भ्रामक

पीआईबी ने स्पष्ट किया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है और सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा पोस्टर भ्रामक है। [caption id="attachment_7038" align="aligncenter" width="1200"] RBI News RBI News[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी साफ किया है कि 2005 से पहले जारी किए गए 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट अभी भी पूरी तरह वैध हैं। इन्हें बंद करने या चलन से बाहर करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और किसी भी वित्तीय सूचना की पुष्टि केवल आरबीआई, पीआईबी या संबंधित बैंक के आधिकारिक माध्यमों से ही करें।