Skip to content

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 121 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले के बावल में आयोजित “खेत बचाओ अभियान” के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए लगभग 121 करोड़ रुपये की 11 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही हरियाणा एफपीओ मिशन-2026 का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसे राज्य में किसानों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण और जलवायु-स्मार्ट कृषि को अपनी कृषि नीति का मूल आधार बनाया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कृषि सुधारों और ग्रामीण विकास को लेकर सरकार की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।