Monday, 09 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Work Visa Ban: इस देश ने भारत समेत 14 देशों के वर्क वीजा पर लगाई रोक, पंजाबियों को होगा बड़ा नुकसान
डेली संवाद, चंडीगढ़। Work Visa Ban:
सऊदी अरब (Saudi Arabia) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सऊदी अरब ने वर्क वीजा पर आने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है।
Saudia Arabia[/caption]
अब यह सुविधा किंगडम के लेबर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म "Qiwa" से हटा दी गई है, जिससे इस सिस्टम के तहत नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशों से वर्कर की भर्ती करती हैं।
वर्क वीजा जारी करने पर रोक
मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब ( Saudi Arabia ) ने भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया समेत 14 देशों के नागरिकों को वर्क वीजा (Block Work Visa) जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि यह रोक जून 2025 के अंत तक लागू रहेगी और इसका कारण हज सीजन बताया जा रहा है। वीजा के इंतजार में बैठे लाखों श्रमिकों के लिए नौकरी और एंट्री परमिशन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।ब्लॉक वर्क वीजा पर अस्थायी रूप से रोक
सऊदी अरब मिनिस्ट्री के ह्यूमन रिसोर्स और सोशल डेवलपमेंट ने ब्लॉक वर्क वीजा करने के प्रसोसे को अस्थायी रूप से रोक दिया है। ये वीजा कंपनियों को बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देते हैं। [caption id="attachment_74025" align="alignnone" width="1200"]
Saudia Arabia[/caption]
अब यह सुविधा किंगडम के लेबर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म "Qiwa" से हटा दी गई है, जिससे इस सिस्टम के तहत नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशों से वर्कर की भर्ती करती हैं।