डेली संवाद, चंडीगढ़। Work Visa Ban:
सऊदी अरब (Saudi Arabia) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सऊदी अरब ने वर्क वीजा पर आने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है।
सऊदी अरब मिनिस्ट्री के ह्यूमन रिसोर्स और सोशल डेवलपमेंट ने ब्लॉक वर्क वीजा करने के प्रसोसे को अस्थायी रूप से रोक दिया है। ये वीजा कंपनियों को बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देते हैं।
[caption id="attachment_74025" align="alignnone" width="1200"]
Saudia Arabia[/caption]
अब यह सुविधा किंगडम के लेबर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म "Qiwa" से हटा दी गई है, जिससे इस सिस्टम के तहत नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशों से वर्कर की भर्ती करती हैं।
लिस्ट में शामिल ये देश
जिन 14 देशों के लिए सऊदी अरब ने अस्थायी रूप से वर्क वीजा पर रोक लगाई है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, मिस्र, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनिशिया, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, यमन और मोरक्को शामिल हैं।