डेली संवाद, बोगोटा।
Colombian Presidential Candidate Miguel Uribe Shot In Head During Campaign- साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia) में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Presidential Candidate Miguel Uribe) को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है।
उरीबे को तीन गोलियां लगी
स्थानीय मीडिया के मुताबिक मिगुएल उरीबे
(Miguel Uribe)
को तीन गोलियां लगी है, इनमें से एक गोली के उनके सिर में लगने की खबर है। उरीबे राजधानी बोगोटा (Bogota) में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
[caption id="attachment_73854" align="aligncenter" width="1200"]
राष्ट्रपति उम्मीदवार के सिर में गोली मारी, रैली में मची भगदड़[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं।
हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ
पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ।
[caption id="attachment_73855" align="aligncenter" width="1200"]
Colombian Presidential Candidate Miguel Uribe Shot In Head During Campaign News[/caption]
उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने 15 साल के आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।