Thursday, 04 June 2026
उत्तर प्रदेश
World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर कुकरैल में होगा वृहद पौधरोपण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ
डेली संवाद, लखनऊ।
World Environment Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे।
उनके नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों व मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
कुकरैल वन क्षेत्र में होगा वृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुकरैल वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण होगा। सबसे पहले यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके पश्चात प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों समेत सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान पूरे दिन चलेगा। वन विभाग के संयोजकत्व में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, नहरों आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी। लखनऊ मंडल में 62 लाख, बरेली में 32.21 लाख व प्रयागराज में लगेंगे 32.17 लाख पौधे- मेरठ मंडल- 19,06,000 का लक्ष्य
- सहारनपुर मंडल- 14,86,000 का लक्ष्य
- आगरा मंडल- 24,67,000 का लक्ष्य
- अलीगढ़ मंडल- 18,97,000 का लक्ष्य
- मुरादाबाद मंडल- 27,60,000 का लक्ष्य
- बरेली मंडल- 32,21,000 का लक्ष्य
- प्रयागराज मंडल- 32,17,000 का लक्ष्य
- वाराणसी मंडल- 24,83,000 का लक्ष्य
- मीरजापुर मंडल- 28,63,000 का लक्ष्य
- गोरखपुर मंडल- 24,75,000 का लक्ष्य
- बस्ती मंडल- 16,01,000 का लक्ष्य
- आजमगढ़ मंडल- 18,93,000 का लक्ष्य
- लखनऊ मंडल- 62,77,000 का लक्ष्य
- अयोध्या मंडल- 30,41,000 का लक्ष्य
- देवीपाटन मंडल- 29,34,000 का लक्ष्य
- कानपुर मंडल- 31,83,000 का लक्ष्य
- झांसी मंडल- 31,67,000 का लक्ष्य
- चित्रकूट मंडल- 31,29,000 का लक्ष्य
- ग्राम्य विकास विभाग- 3 करोड़ का लक्ष्य
- कृषि विभाग- 75 लाख का लक्ष्य
- वन विभाग- 50 लाख का लक्ष्य
- उद्यान विभाग- 50 लाख का लक्ष्य
- पंचायती राज विभाग- 20 लाख का लक्ष्य
- नगर विकास- 5 लाख का लक्ष्य
- कुल- 5 करोड़