डेली संवाद, लखनऊ।
World Environment Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे।
उनके नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों व मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
कुकरैल वन क्षेत्र में होगा वृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुकरैल वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण होगा। सबसे पहले यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके पश्चात प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों समेत सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान पूरे दिन चलेगा। वन विभाग के संयोजकत्व में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, नहरों आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी।
लखनऊ मंडल में 62 लाख, बरेली में 32.21 लाख व प्रयागराज में लगेंगे 32.17 लाख पौधे
मेरठ मंडल- 19,06,000 का लक्ष्य
सहारनपुर मंडल- 14,86,000 का लक्ष्य
आगरा मंडल- 24,67,000 का लक्ष्य
अलीगढ़ मंडल- 18,97,000 का लक्ष्य
मुरादाबाद मंडल- 27,60,000 का लक्ष्य
बरेली मंडल- 32,21,000 का लक्ष्य
प्रयागराज मंडल- 32,17,000 का लक्ष्य
वाराणसी मंडल- 24,83,000 का लक्ष्य
मीरजापुर मंडल- 28,63,000 का लक्ष्य
गोरखपुर मंडल- 24,75,000 का लक्ष्य
बस्ती मंडल- 16,01,000 का लक्ष्य
आजमगढ़ मंडल- 18,93,000 का लक्ष्य
लखनऊ मंडल- 62,77,000 का लक्ष्य
अयोध्या मंडल- 30,41,000 का लक्ष्य
देवीपाटन मंडल- 29,34,000 का लक्ष्य
कानपुर मंडल- 31,83,000 का लक्ष्य
झांसी मंडल- 31,67,000 का लक्ष्य
चित्रकूट मंडल- 31,29,000 का लक्ष्य
ग्राम्य विकास विभाग 3 करोड़ तथा कृषि विभाग लगाएगा 75 लाख पौधे