Skip to content

Transfer Posting News: सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; पढ़ें नाम

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि आजमगढ़, मुजफ्फरनगर और आगरा समेत कई जगहों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

Transfer Posting News: सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; पढ़ें नाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। Transfer Posting News: उत्तर प्रदेश (UP) की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में निदेशक पंचायती राज के खाली पद पर नई नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी (CDO) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से किए गए इन तबादलों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

धीरेन्द्र सिंह सचान बने निदेशक पंचायती राज

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर कार्यरत धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज नियुक्त किया है। यह पद खाली चल रहा था। उनकी नियुक्ति के साथ विभाग को नया निदेशक मिल गया है।

राकेश कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) राकेश कुमार का तबादला विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर किया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत केडारकर कमल किशोर देशभूषण को आजमगढ़ का नया CDO बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रतिभा सिंह को मुख्य विकास अधिकारी के पद से हटाकर अपर आयुक्त, आगरा मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं, कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर कार्यरत अमित कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाया गया है।

राजेश कुमार बने विशेष सचिव

आगरा मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात राजेश कुमार को लखनऊ में विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने राजस्व परिषद, न्यायिक, प्रयागराज में सदस्य के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।