Thursday, 09 April 2026
हरियाणा
Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से घर में भयंकर हादसा, 4 बच्चे और 2 महिलाएं समेत 10 लोग गंभीर घायल
डेली संवाद, यमुनानगर।
Cylinder Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एलपीजी सिलेंडर फटने से भयानक हादसा हो गया है जिसमें 4 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
Blast[/caption]
10 लोग गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर ( Yamuna Nagar ) जिले के सलेमपुर गांव में एक जोरदार एलपीजी सिलेंडर धमाका हुआ, जिसमें 4 बच्चे और 2 महिलाएं सहित कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से घर की दीवारें ढह गईं और लेंटर तक में दरारें आ गईं।गैस ट्रांसफर के दौरान धमाका
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब घर के अंदर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। अचानक तेज धमाका हो गया, जिससे आग फैल गई और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। [caption id="attachment_80778" align="aligncenter" width="1200"]
Blast[/caption]