ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 13 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई है। इसी के साथ ही युवक के परिजनों ने नशा तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर ( Jalandhar ) वेस्ट में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज है। घटना के बाद गुस्साएं परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और नशे के खिलाफ रोष जताया। यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी परजिनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को सही रास्ते पर लाने की कोशिश की, लेकिन इलाके में आसानी से मिल रहे नशे ने उसकी जान ले ली। उन्होंने नशा तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक युवक की 4 साल पहले शादी हुुई थी और पत्नी सात माह की प्रेग्नेंट है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों के अनुसार मिथुन घर से बाहर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।