Jalandhar News: जालंधर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई है। इसी के साथ ही युवक के परिजनों ने नशा तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर (
Jalandhar
) वेस्ट में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज है। घटना के बाद गुस्साएं परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और नशे के खिलाफ रोष जताया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
परजिनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को सही रास्ते पर लाने की कोशिश की, लेकिन इलाके में आसानी से मिल रहे नशे ने उसकी जान ले ली। उन्होंने नशा तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक युवक की 4 साल पहले शादी हुुई थी और पत्नी सात माह की प्रेग्नेंट है।