Punjab News: पंजाब में अवैध माइनिंग पर सख्ती, विभाग ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति किया काबू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य भर में अवैध खनन के विरुद्ध मुहिम में और तेजी लाई है। खनन विभाग ने 23 और 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि श्री आनंदपुर साहिब की नंगल तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भल्लाण में छापेमारी के दौरान अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को जब्त किया।