शिक्षा मंत्री सोनी ने रैगुलर हुए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा-शिक्षा की आड़ में सियासत न हो

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज सोसायटियों के अधीन काम करते रैगुलर हुए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि विरोधी दल अध्यापकों को गुमराह करने में लगे हुए हैं ताकि वे कैप्टन सरकार का विरोध करते रहें परन्तु वास्तविकता तो यह है कि विरोधी दलों ने अपनी सरकार के कार्यकाल में इन अध्यापकों को रैगुलर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

ओपी सोनी ने कहा कि कैप्टन सरकार अध्यापकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है तथा इसी सोच को देखते हुए अध्यापकों को रैगुलर करने का निर्णय लिया गया है। अध्यापक यूनियनों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं तथा उन्होंने सरकार की रैगुलराइजेशन नीति को सराहा भी है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

रैगुलर किए गए अध्यापकों को पिछली सरकार द्वारा भर्ती होने के समय 9200 रुपए देने का निर्णय लिया गया था परन्तु सरकार ने इनको 15,300 रुपए देने का निर्णय लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ पाॢटयां अध्यापकों को गुमराह कर रही हैं परन्तु इसके बावजूद अध्यापक रोजाना आकर नियुक्ति पत्र सरकार से ले रहे हैं। यह कार्य 24 अक्तूबर तक लगातार चलता रहेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां सियासी लाभ लेने के लिए अध्यापक यूनियनों के नेताओं को गुमराह करके सरकार के विरुद्ध शोर मचा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सोसायटियों को भंग नहीं किया जाएगा। 10 साल सत्ता में रहने वाले अकाली 2007 में भर्ती किए गए अध्यापकों को पक्का नहीं कर सके। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 5178 स्कीम के अधीन भर्ती हुए अध्यापक जो अभी रैगुलर नहीं हुए हैं सरकार उन्हें भी जल्द पक्का करने जा रही है।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *