BJP का मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय, नगर निगम जम्मू में रिकार्ड सीटों से पूर्ण बहुमत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू में पैंथर्स पार्टी अपना खाता खोलने में सफल नहीं हो पाई

जम्मू। निकाय चुनाव के नतीजों में पूर्ण बहुमत लेने से भाजपा के नगर निगम जम्मू में अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। कुल 75 सीटों में से भाजपा को रिकार्ड 43 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस को 14 और 18 निर्दलीय की झोली में गई हैं। मेयर बनाने के लिए भाजपा ने 38 का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है।

वर्ष 2005 में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस 27 सीटें लेकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा था। उस समय 71 वार्डों पर भाजपा के खाते में 25 सीटें आई थीं। जबकि नेकां ने 6, निर्दलीय 9, पीडीपी 2, बीएसपी 1 और शिव सेना एक सीट हासिल करने में कामयाब रही थी। लेकिन इस बार भाजपा ने अपनी सीटों को लगभग दोगुना कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि नेकां और पीडीपी के सीधे तौर पर चुनाव का बहिष्कार करने और कांग्रेस खेमे से मजबूत प्रत्याशियों को न उतारने का भाजपा को लाभ मिला है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

निर्दलीय खेमा भी मजबूत बनकर उभरा है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या दोगुनी हो गई है, यानी शहर के विकास में निर्दलीय चेहरे अहम भूमिका निभाएंगे। निर्दलीय उम्मीदवारों के कंधों पर शहर के कई प्रमुख वार्डों के विकास की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा कई निर्दलीय उम्मीदवारों को अपनी तरफ खींचने का काम कर सकती है। हालांकि पूर्ण बहुमत के चलते यह उसकी मजबूरी नहीं रहेगी। कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में भाजपा के ही पुराने नेताओं ने मैदान मारा है। ये सभी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर चुनावी मैदान में उतरे थे।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *