डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025–26 में राज्य के सरकारी अस्पतालों में CKD मरीजों को लगभग 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन प्रदान किए गए।
यह पहल मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत का कारण बनी है, क्योंकि डायलिसिस और दवाइयों की लगातार जरूरत होने के कारण आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाता है। मुफ्त डायलिसिस सेवाओं के माध्यम से मरीजों को नियमित उपचार प्राप्त करने में आसानी हो रही है।
सफलता दर 100% दर्ज की गई
साथ ही, PGIMS रोहतक में किए गए 34 किडनी प्रत्यारोपण भी इस दिशा में बड़ी उपलब्धि हैं, जिसमें सभी मरीजों की सफलता दर 100% दर्ज की गई। यह परिणाम उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के मार्गदर्शन में यह योजना लागू की गई है, जिसमें मरीजों को न केवल मुफ्त डायलिसिस, बल्कि दवाएं और जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से राज्य में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और उन्हें समय पर उपचार मिल सकेगा।









