डेली संवाद, लुधियाना। Toll Plaza Free: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर टोल प्लाजा (Toll Plaza) फ्री होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया है जिसके चलते वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) ने बुधवार को पूरे राज्य में बड़े आंदोलन का संकेत दे दिया है। यूनियन ने 15 अप्रैल को पंजाब (Punjab) के सभी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
कैशलेस पॉलिसी का विरोध
इसी के चलते लुधियाना (Ludhiana) के लाडोवाल टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा और टोल फ्री रहेगा। यूनियन ने सरकार की कैशलेस पॉलिसी का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस पॉलिसी से कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यूनियन ने कैशलेस सिस्टम को पूरी तरह लागू करने के फैसले का विरोध किया है। उनका आरोप है कि डिजिटल पॉलिसी के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। उन्होंने टोल बूथ खत्म करने की योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
यूनियन ने पंजाब की किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। लाडोवाल टोल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और समर्थकों के जुटने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।









