स्थानीय निकाय मंत्री की पत्नी डा. नवजोत कौर और कौंसलर मिट्ठू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर। अमृतसर ट्रेन हादसे में 60 लोग मारे जाने अकाली-भाजपा नेताओं ने आज स्थानीय निकाय मंत्री की पत्नी डा. नवजोत कौर और कौंसलर मिट्ठू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अकाली-भाजपा नेताओं ने इससे पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।

अमृतसर के मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन के बाहर बुधवार शाम विधायक बिक्रम मजीठिया और भाजपा नेता तरूण चुघ की अगुवाई में दुर्घटना के पीड़ित लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इन सभी लोगों ने नवजोत कौर सिद्धू और स्थानीय पार्षद मिठ्ठू मदान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

इस दौरान हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के मरने के लिए मैडम सिद्धू और पार्षद मदान को पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दशहरा कमेटी के आयोजकों ने रेलवे ट्रैक के पास एलइडी स्क्रीन लगवाई थी, जिसके चलते लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हुए थे।

परिजनों का यह भी आरोप है कि दशहरे में मैडम नवजोत कौर सिद्धू देरी से पहुंची थी, जिसके चलते रावण दहन में देरी हुई। यदि सिद्धू समय पर पहुंचती तो ट्रेन आने से पहले कार्यक्रम खत्म हो जाता और लोगों की जान बच जाती।

दर्दनाक हादसे की देखें वीडियो…(कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें)

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *