शेयरिंग चार्जेज की 16 लाख फीस जमा करवाने की बजाए अफसर ने होटल मालिक से 2 लाख वसूले, अवैध रूप से पानी-सीवरेज कनैक्शन दिया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम के अफसर भी कमाल करते हैं। शेयरिंग चार्जेज के नाम पर एक होटल की पानी-सीवरेज का 16 लाख रुपए शुल्क बनाया। लेकिन ऐन टाइम पर फाइल गुम हो गई। रातोंरात होटल मालिक ने अवैध तरीके से सीवरेज और पानी कनैक्शन भी जोड़ लिया। चर्चा यह है कि इसके एवज में निगम के अफसर को 2 लाख रुपए की रिश्वत दी गई है।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

वर्कशाप चौक के पास स्थित एक होटल मालिक ने अवैध तरीके से पानी और सीवरेज कनैक्शन जोड़ लिए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इसके लिए नगर निगम की तरफ से करीब 16 लाख रुपए शेयरिंग चार्जेज बनाया गया था। लेकिन नगर निगम के एक अफसर ने 2 लाख रुपए लेकर बिना किसी शेयरिंग चार्जेज जमा करवाए अवैध तरीके से सीवरेज और पानी कनैक्शन दे दिया। 

जबकि फील्ड में काम कर रहे इंजीनियरों को पता नहीं है। मामला उस समय और हास्यादपद हो गया, जब मौके पर एक इंजीनियर काम रुकवाने पहुच गया। यही नहीं इंजीनियर को होटल मालिक ने कहा कि उसके बास से डील हो चुकी है। इंजीनियर ने कहा कि इसकी पुलिस में शिकायत देंगे, तो ऊपरी अफसरों के दबाव में मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *