शिव कृपा नौजवान सभा ने रविदास नगर में 20 परिवारों को दिया राशन, केडी भंडारी ने कहा यह पुण्य का काम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य -केडी भंडारी

डेली संवाद, जालंधर

शिवकृपा नौजवान सभा की तरफ से रविदास नगर में आज राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सीपीएस व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार के लिए उन्हें राशन मुहैया करवाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। इस राशन से उस परिवार का गुजारा चलता है।

भंडारी ने कहा कि हमारे समाज में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन लोगों को अपने घर पर राशन खरीदने के लिए भी मुश्किलें आती है जो लोग समर्थ हैं उन्हें चाहिए कि आगे बढ़ कर आए और ऐसे लोगों का सहारा बने जरूरतमंदों की सहायता की।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

भंडारी ने कहा जिन लोगों को परमात्मा में समर्थ बनाया है उन लोगों को चाहिए कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। इस मौके पर सभा द्वारा 20 परिवारों को राशन दिया गया।

इस दौरान शिव कृपा नौजवान सभा के प्रधान राजकुमार, डॉ भनोट, गुरदयाल सिंह भट्टी, काला जस्सल, अंग्रेज सिंह, तरसेम सिंह, राकेश कुमार, कमल हीर, बिल्ला ठेकेदार, मलकीत सिंह, देशदीप कोहली, सोनिया जस्सल, संतोष, मनोज, खुशीराम, अशोक कुमार और वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सेवादार नीरज जस्सल आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *