जालंधर में फिर चली गोली, दो लोग गंभीर जख्मी, जुआ खेलते समय दो गुटों में टकराव, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विष्णु, डेली संवाद, जालंधर 

जालंधर में रैनक बाजार के पास स्थित मोहल्ले में सुबह गोली चलने से दो लोग जख्मी हो गए हैं। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोली चलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस प्राथमिक जांच में अभी तक पता चला है कि जुआ खेलते समय कुछ व्यक्तियों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान चली गोली में युवक घायल हो गए।

थाना-4 के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके पास अभी कोई ऐसी स्टेटमेंट नहीं आई है, जिससे ये साफ हो पाए की युवक गोली लगने से घायल हुए हैं। उक्त घटना रात करीबन 3 से 3 : 30 बजे के बीच की है।

घायल युवक की पहचान साहिल निवासी अली मोहल्ला के रूप में की हुई है । उसकी टांग में गोली लगी है। वहीं दूसरा युवक मामूली तौर घायल है। सूत्रों के मुताबिक उक्त गोलियां जुआरियों ओर गैंगस्टरों में चली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *