#MeToo कैंपेन में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, महिला अफसर का यौन शोषण करने वाले पर गिरी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगली कार्यवाही और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित, जांच शुरू

डेली संवाद, चंडीगढ़

शारीरिक शोषण के दोषों के अंतर्गत मार्कफैड के जि़ला मैनेजर अमृतसर कुलविन्दर सिंह को निलंबित किया गया है। इस मामले की गहराई से जांच के लिए मार्कफैड द्वारा गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

मार्कफैड के जि़ला मैनेजर कुलविन्दर सिंह पर विभाग की ही महिला कर्मचारी द्वारा शारीरिक शोषण के लगाए दोषों के उपरांत सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के आदेशों के अंतर्गत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कथित दोषी अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इस दौरान उसका हैड क्वार्टर मार्कफैड का चण्डीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय होगा।

शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

मार्कफैड के प्रबंधकीय निदेशक वरुण रूज़म ने बताया कि जि़ला मैनेजर कुलविन्दर सिंह को बीती देर शाम तुरंत प्रभाव से निलंबन के आदेश कर दिए गए। उन्होंने बताया कि शारीरिक शोषण के मामलों के लिए पहले ही बनी हुई कमेटी ने जांच का काम शुरू कर दिया है।

#MeToo: भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने RSS के पदाधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत करने थाने पहुंची तो SHO ने भगाया

उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी जिसके बाद जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *