जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन, गुस्साए लोगों ने सांसद से चौक में लगवाया झाड़ू-पोंछा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

बीआर अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर जालंधर में कांग्रेस के सांसद और मेयर के खिलाफ डॉ अम्बेडकर चौक पर जमकर नारेबाजी है। चौक पर सफाई को लेकर नाराज लोगों ने सांसद चौधरी को वापस जाने के लिए नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा साहब को फूल माला चढ़ाने आये चौधरी दलितों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। चौधरी ने मेयर जगदीश राजा से सफाई के बारे में बात की। गुस्साए लोगों को समझाने के लिए मेयर भी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मेयर के खिलाफ भी नारेबाजी की।

डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के दौरान अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा को श्रदासुमन अर्पित करने आए सांसद चौधरी सन्तोख सिंह, मेयर जगदीश राज राजा व अन्य कांग्रसियों को  अंबेडकर सेना व भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान गुस्साए सेना के सदस्यो ने सांसद  चौधरी से सफाई करवाई। विरोध करने वालो का रोष था कि निगम प्रशासन व कांग्रसी नेता श्रदांजली देने तो आ गए। लेकिन साफ सफाई किसी ने नही करवाई। जिस कारण रोष है । जिस पर एडीसीपी परमनिदर सिंह भंडाल, एडीसीपी कुलवंत सिंह हीर ने स्तिथी सभाली व विरोध करने वालो को समझाया। जिसके बाद अंबेडकर सेना के सदस्यों ने चौधरी संतोख सिंह से मूर्ति के पास सफाई करवाई व हार चढ़ाने दिए।

सेना सदस्यों ने की खुद सफाई

निगम प्रशासन की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर चौक की सफाई ना होने के चलते अंबेडकर सेना ने खुद सफाई की । इस दौरान झाड़ू लगाया व पानी से सारी सफाई की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *