अकाली दल के यूथ विंग का ऐलान, सूबे में इन युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें सुखबीर की रणनीति

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

अकाली दल के सुप्रीमो और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अकाली दल के यूथ विंग की घोषणा की है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अकाली दल युवाओं को हर मोर्चे पर तैनात करेगा। जिसे देखते हुए सुखबीर सिंह बादल ने युवा विंग की संगठनात्मक ढांचे का ऐलान किया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मालवा जोन-1 के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इसमें फरीदकोट, मानसा, भटिंडा, फिरोजपुर, फजिलका, श्री मुक्तासर साहिब और मोगा जिलों शामिल हैं।
  • सतबीर सिंह खटड़ा को मालवा जोन -2, पटियाला, संगरूर और बरनाला जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को मालवा जोन -3 का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें फतेहगढ़ साहिब, रोपर, मोहाली और लुधियाना जिलों शामिल हैं।
  • माझा जोन की जिम्मेदारी रविकरन सिंह काहलों को दी गई है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट जिलों शामिल हैं।
  • दोआबा जोन की ज़िम्मेदारी पार्टी के नेता सुखदीप सिंह को दी गई है, इसमें जिला जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवनशहर के कार्यों की देखभाल करेंगे।

बिक्रम मजीठिया यूथ विंग के महासचिव

प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के युवा विंग का मार्गदर्शन महासचिव बिक्रम मजीठिया की रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह युवा विंग के वरिष्ठ नेताओं के आधार पर 26 सदस्यीय कोर कमेटी भी गठित की गई ह।

समिति में ये नेता

समिति में विधायक बलदेव सिंह खैहरा, दिलराज सिंह भंडर, विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदुमाजरा, मनजीत सिंह मन्ना, हरप्रीत सिंह मालौत, मनप्रीत सिंह इयाली, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, बलजीत सिंह जलालुसमां, बरजिंदर सिंह बराड़, भूपिंदर सिंह चीमा, युवराज भूपिंदर सिंह, तरसेम सिंह भिंडर, विनरजीत सिंह गोल्डी, हैरी मुखमैलपुर, सतगुर सिंह अनमोल, अमरिंदर सिंह बजाज, गुरप्रीत सिंह झाबबर, सुखमन सिंह सिद्धू, रविप्रति सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह बराड़, पवनप्रीत सिंह बॉबी बादल, रणजीत सिंह खोजेवाल, सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, परमवीर सिंह लाडी, तेजेंद्र सिंह निझर और कंवलप्रीत सिंह काकी नाम शामिल हैं।

सरबजोत सिंह साबी को भी जिम्मेदारी

पार्टी के दो वरिष्ठ युवा नेताओं को युवा विंग का महासचिव बनाया गया है। इसमें हरिंदरपाल सिंह चंदूमजरा और सरबजोत सिंह साबी शामिल हैं। सुखबीर बादल ने छात्रों की श्रेणी को संगठित करने के लिए एसओआई का अध्यक्ष परमिंदर सिंह बराड़ को बनाया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *