इनोसैंट हार्टस के स्कूलों में स्टूडैंट कौंसिल का चुनाव, बच्चों ने ड्यूटीज निभाने की ली शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सत्र 2019-20 के लिए इनोसैंट हार्टस के चारों स्कूलों में चयनित स्टूडैंट कौंसिल के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य निभाएंगे। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के नाम ग्रीन माडल टाऊन ब्रांच में प्रोफैसर जसवंत शर्मा, लोहारां में शालू सहगल, सी.जे.आर. में सोनाली मनोचा, रायल वल्र्ड स्कूल में मीनाक्षी शर्मा ने घोषित किए।

तत्पश्चात बच्चों को सैश पहनाए गए तथा बैज भी लगाए गए। तत्पश्चात् उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे पूरी लगन व निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। ग्रीन माडल टाऊन में हैड ब्वाय व्योम गोयल, हैड गर्ल हरलीन कौर बनी, जबकि वाइस हैड ब्वाय ज्येष महाजन तथा खुशी जैन को वाइस हैड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त सचिव, कंट्रोलर इन चीफ, लिटरेरी कैप्टन, स्पोट्र्स कैप्टन भी चुने गए।

चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफैक्टस भी चयनित हुए। लोहारां ब्रांच में हैड ब्वाय तनिष्क शर्मा तथा हैड गर्ल हरमनदीप कौर को बनाया गया। वाइस हैड ब्वाय जोतरूप, वाइस हैड गर्ल मनरूप कौर को बनाया गया। रायल वल्र्ड स्कूल में हैड ब्वाय करकमलजोत सिंह तथा हैड गर्ल जसनीत बनी जबकि वाइस हैड ब्वाय रिजुल शर्मा तथा वाइस हैड गर्ल साक्षी बनी।

इस प्रकार सी.जे.आर. ब्रांच में हैड ब्वाय शिवांश शर्मा, हैड गर्ल सिया एरी बनी। वाइस हैड ब्वाय कुनाल शर्मा एवं वाइस हैड गर्ल दमनप्रीत को बनाया गया। चयनित विद्यार्थियों को इनोसैंट हार्टस के सचिव डा. अनूप बौरी ने बधाई दी। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने चयनित विद्यार्थियों को कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, परीक्षा हैड गुरविन्द्र कौर तथा प्राइमरी विंग इंचार्ज हरलीन गुलरिया भी उपस्थित थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *