मारुति की पॉपुलर Dzire अब हुई महंगी, मिले नए सेफ्टी फीचर्स, आया BS-6 इंजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपनी बेहद पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Dzire को 1 जुलाई, 2019 से लागू होने जा रहे नए सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट कर दिया है. Dzire के सारे वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर अब सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर मिलेगा. थर्ड जनरेशन Dzire की लॉन्चिंग 2017 में हुई थी, तब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ABS और डुअल-एयरबैग दिया गया था।

साथ ही मारुति ने Dzire के 83hp, 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन को BS6-कॉम्पलिएंट बनाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल, 2020 को नए एमिशन नॉर्म्स के लागू होने से पहले कंपनी के मॉडल्स BS6-कॉम्पलिएंट होंगे. पेट्रोल Dzire के अलावा 2019 Alto, Baleno, Wagon R और Swift के पेट्रोल-इंजन वेरिएंट पहले से ही BS6-कॉम्पलिएंट हैं।

फिलहाल Dzire के 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की ही तरह रहेगा. हालांकि इसे साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा. ये जानकारी पहले से ही सार्वजनिक है कि मारुति 2020 तक पूरी तरह से डीजल-इंजन कारों की बिक्री बंद कर देगी।

Dzire डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 रुपये की मामूली बढ़त

नए अपडेट के बाद Dzire डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 रुपये की मामूली बढ़त हुई है वहीं पेट्रोल वेरिएंट्स अब 13,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. पहले की ही तरह Dzire के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध रहेंगे।

आपको बता दें Dzire मारुति की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. हर महीने के सेल्स चार्ट में टॉप 5 में ये कार रहती है. Dzire का मुकाबला बाजार में Honda Amaze, Ford Aspire, Tata Tigor और Hyundai Xcent जैसी कारों से रहता है. कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उसने 2008 में फर्स्ट जनरेशन मॉडल की लॉन्चिंग के बाद से ही अब तक Dzire 19 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *