मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बिंदास फोटो, अर्जुन कपूर ने चुटकी ली, देखें Pics

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मलाइका अरोड़ा के साथ वैकेशन इंजॉय कर रहे हैं. अर्जुन कपूर ने ये वैकेशन अपने बर्थडे के समय पर प्लान किया है. 25 जून को अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने दोनों की एक खास तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज लिखकर अर्जुन कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. इस वैकेशन की सभी तस्वीरों में मलाइका-अर्जुन की शानदार बॉन्डिंग देखकर मालूम होता है कि दोनों बेहद खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं. वहीं हाल ही में एक बार फिर एक तस्वीर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

दरअसल, मलाइका ने अपनी एक कलरफुल और बिंदास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा ‘#pride #onlylove #pride #pridenyc’. वहीं मलाइका की इस बिंदास तस्वीर पर सबसे पहला कमेंट अर्जुन कपूर का आया है. इस कमेंट में अर्जुन कपूर फोटो क्रेडिट मांगते दिखाई दे रहे हैं. इस कमेंट से पता चलता है कि मलाइका की ये शानदार तस्वीर अर्जुन कपूर ने ही खींची है और वो इस पर अपने नाम का क्रेडिट मांग रहे हैं।

अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट कर चुटकी ली

वहीं यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट कर चुटकी ली है. वो अकसर मलाइका की फोटोज पर ऐसे ही कमेंट करते नजर आ जाते हैं. मलाइका-अर्जुन की ये शानदार कैमिस्ट्री दोनों के फैंस को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि मलाइका की ये तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि अर्जुन कपूर पहले ही मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल कर चुके हैं. हालांकि फिलहाल शादी की खबरों को उन्होंने नकार दिया है. अर्जुन का कहना था कि मीडिया ने उनके रिश्ते को इज्जत दी और इसका मज़ाक नहीं बनाया इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. वहीं मलाइका भी करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर अर्जुन कपूर के प्रति अपनी पसंद जाहिर कर चुकी हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *