डेली संवाद, चंडीगढ़
लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आए। जिससे कैप्टन और सिद्धू के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपने घर में ही हैं।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। लेकिन इस मीटिंग में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि कैप्टन जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करेंगे और इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है।इसमें स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह के साथ तीन अन्य मंत्रियों का नाम भी चल रहा है। ये वे मंत्री हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विधानसभा हलकों में कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला पाए।
ख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सूबे के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू शुरू ही कहते रहे हैं कि उनके कैप्टन राहुल गांधी हैं, न कि कैप्टन अमरिंदर सिंह। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की करारी हार को पार्टी पचा नहीं पा रही है। जिससे सिद्धू समेत तीन मंत्रियों प गाज गिरना तय माना जा रहा है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









